Wednesday, August 20, 2025
Wednesday, August 20, 2025

डोदरा में महिसागर नदी पर पुल ढहा, 2 की मौत:3 का रेस्क्यू

Date:

मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना गंभीर ब्रिज मंगलवार सुबह अचानक टूट गया। इस हादसे में ब्रिज से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, 3 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया।

वहीं, UP में बुधवार को भारी बारिश जारी है। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। अयोध्या में सड़कों पर पानी भर गया है। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट और असी घाट तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते गंगा आरती का स्थान बदला गया है।

इधर, मध्य प्रदेश में मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नर्मदा और दूसरी नदियां उफान पर हैं। छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए, दमोह में सतधरू-साजली बांध के 3-3 गेट खोले घए। जबलपुर में बरगी डैम के 17 गेट खोले गए।

उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मंगलवार को चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। SDRF ने बताया कि जनहानि की सूचना नहीं है। सर्च जारी है। अगले चार दिन राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

राजस्थान में भी मानसून इस साल जमकर मेहरबान है। अब तक सामान्य से करीब 121% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। सामान्य रूप से एवरेज 84mm बारिश होनी चाहिए थी, 186mm दर्ज की गई है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ट्रंप ने चंद घंटों में ही जेलेंस्की से वादा तोड़ा: रूस के खिलाफ सैन्य मदद से इंकार

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा यू-टर्न लेते...

मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 लोकल ट्रेनें कैंसिल

मुंबई---मुंबई में तेज बारिश का बुधवार को तीसरा दिन...