Wednesday, August 13, 2025
Wednesday, August 13, 2025

कैबिनेट मंत्री के आश्वासन के बाद बस कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान लिया वापस

Date:

 

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा जायज माँगें मानने का आश्वासन देने के बाद आज पंजाब रोडवेज/पनबस और पी.आर.टी.सी. संविदा कर्मचारी संघ ने 21 अक्टूबर से अपना हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया है। 

दरअसल, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय-2 में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों की हर समस्या का समय पर समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब रोडवेज/पनबस और पी.आर.टी.सी संविदा आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष विभागीय समिति का गठन किया गया है। पिछले दिनों हुई कमेटी की बैठक में कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी है।ॉ

इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि 22 अक्टूबर को यूनियन के साथ होने वाली अगली बैठक में सार्थक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों के मुद्दों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाने और अगली बैठक में ठोस प्रस्ताव लाना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

सेवा प्रदाता एजेंसी के ठेकेदारों द्वारा अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री ने ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि वे संविदा आधारित कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन एवं भत्ते का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही ठेकेदारों के साथ बैठक करने का भी आदेश दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

BJP नेता रणजीत सिंह गिल के पक्ष में High Court का बड़ा फैसला

  चंडीगढ़ : पंजाब बीजेपी नेता और रियल एस्टेट कारोबारी...

पंजाब में सतलुज में बहे 50 लोग, पाकिस्तान जाते-जाते बचे

अमृतसर--आज पंजाब में मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी...

“सेफ पंजाब” पोर्टल की मदद से नशा विरोधी जंग में 5,000 से अधिक एफ.आई.आर. दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

  चंडीगढ़, 12 अगस्त पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह...