Monday, August 25, 2025
Monday, August 25, 2025

एसजीपीसी सदस्य बावा सिंह गुमानपुरा आप में शामिल

Date:

चंडीगढ़, 8 मई – आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने शिरोमणि अकाली दल (बादल) को अमृतसर में एक और बड़ा झटका दिया है। एसजीपीसी के एक प्रमुख सदस्य और कई अकाली नेता शिअद छोड़कर सीएम भगवंत मान और तलबीर सिंह गिल की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बावा सिंह गुमानपुरा (एसजीपीसी सदस्य), नरिंदर सिंह नोनी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतसर शहरी), मालक सिंह संधू (वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतसर शहरी), किशन गोपाल चाचू (सदस्य कार्यकारी समिति पंजाब), निशान सिंह गुमानपुरा और गुरजीत सिंह गुमानपुरा

(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंजाब) को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया और उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस झटके से अमृतसर लोकसभा में अकाली दल बेहद कमजोर हो गया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के नेताओं और लोगों को अकाली दल पर अब बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, क्योंकि अब यह बादल दल स्वार्थी और भ्रष्ट लोगों से भरा हुआ है। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हमेशा उन लोगों के लिए जगह है जो पंजाब समर्थक हैं और लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए नेताओं ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनकर खुश हैं, जिसके पास भगवंत मान जैसा सक्षम नेता है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में आप सरकार के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं। पहली बार हमारे पास ऐसी सरकार है जो लोगों के लिए काम कर रही है और भ्रष्ट व सत्ता के भूखे लोगों से मुक्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जालंधर की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक:30 लोग फंसे

जालंधर--पंजाब के जालंधर में एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस...

राजस्थान के उदयपुर में घर-दुकान बाढ़ में डूबे

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ--राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 2 दिन...