Thursday, August 28, 2025
Thursday, August 28, 2025

जयपुर से दिल दहला देने वाला मामला, रिश्तेदार ने दो लाख रुपये में बेची 11 साल की बच्ची

Date:

 

जयपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला रिश्तेदार ने एक नाबालग लड़की को दो लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मामला तीन साल पहले का है, जब लड़की को बेच दिया गया था लेकिन अब लड़की वहां से भागने में कामयाब हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

मुरलीपुरा थानाप्रभारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 साल की बच्ची अपने माता-पिता के बीच झगड़े के कारण अपनी महिला रिश्तेदार के साथ रह रही थी। इस बीच महिला रिश्तेदार ने लड़की की देखभाल करने के बजाय उसे दो लाख रुपये में हरियाणा के एक परिवार को बेच दिया। जिस के बाद उक्त लड़की ने बाद में दो बच्चों को जन्म दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक दिन लड़की वहां से भागने में कामयाब हो गई और उसने मुरलीपुरा थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर हरियाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान संदीप यादव और सतवीर यादव के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि लड़की की महिला रिश्तेदार फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर कर ठगे 6 लाख:बाइनेंस और एलबैंक से संपर्क

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड का मामला सामने आया है,...

हिमाचल के बनाला में लैंडस्लाइड, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद:2000 टूरिस्ट फंसे

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल...

20 ਤੋਂ ਵੱਧ ਕਾਲਜਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਮਿਲੀ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਪੈ ਗਈਆਂ ਭਾਜੜਾਂ

ਨੈਸ਼ਨਲ ਡੈਸਕ: ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਬੰਬ ਧਮਕੀਆਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਰੁਕਣ...