Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत रोहतक जिले में 62.48 करोड़ रुपये की लागत की 4 परियोजनाओं को दी मंजूरी

Date:

चंडीगढ़, 20 जून – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत रोहतक जिले में 62.48 करोड़ रुपये की लागत की चार प्रमुख परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है स्वीकृत परियोजनाओं के संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में 2.13 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से जेएलएन नहर से पम्पिंग के माध्यम से कच्चे पानी की व्यवस्था और नहर से कबूलपुर, जिला रोहतक के जलघरों तक डीआई पाइप बिछाना शामिल है।

6.33 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से गांव मदीना गिंधराण-II में स्वतंत्र नहर आधारित जलघर उपलब्ध कराना,  4.24 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से गांव बहु अकबरपुर में मौजूदा जलघरों का जीर्णोद्धार तथा वितरण पाइप लाइन बिछाना, 12 गांवों को पानी की आपूर्ति करने वाले 13 मौजूदा जलघरों के लिए पम्पिंग प्रणाली के माध्यम से जेएलएन नहर से कच्चे पानी की व्यवस्था स्थापित करना शामिल है। इस परियोजना में 39.78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कच्चे पानी के पम्पिंग स्टेशन का निर्माण और डीआई पाइप बिछाना भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...