Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब में गर्मी और लू का अलर्ट:​​​​​फाजिल्का सबसे गर्म, बिजली की मांग बढ़ी,तापमान 45 डिग्री के पार

Date:

पंजाब में लोगों को अभी और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज और 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। फाजिल्का में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया है। सभी जिलों 42 डिग्री से पार चल रहा है, 10 जिलों में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।

हालांकि 24 घंटे अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि तापमान आम दिनों से 6.6 डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं, धान का सीजन शुरू होने के चलते बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। बिजली की मांग 15425 पर पहुंच गई, जबकि गत साल यह मांग 9051 मेगावॉट था। आज राज्य के 17 जिलों में लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और मालेरकोटला शामिल है। जबकि होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related