Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

चुनाव नतीजों के ठीक एक दिन बाद पंजाब कांग्रेस का एक्शन, पार्टी से निकाला बाहर, जानें किसे

Date:

 

लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लुधियाना से लोकसभा उम्मीदवार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग को जीत हासिल हुई है। चुनाव जीतने के एक दिन बाद ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के एक नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी पार्टी की पंजाब इकाई के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया गिया है।

आपको बता दें कि दर्शन सिंह बराड़ बाघापुराना से विधायक रह चुके हैं। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले उनके बेटे के खिलाफ भी यहीं कार्रवाई की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related