Monday, August 24, 2026
Monday, August 24, 2026

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्री आनंदपुर साहिब से किया चुनाव प्रचार

Date:

 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जहां आम आदमी पार्टी प्रचार कर रही है तो वहीं बीजेपी भी अपना प्रचार अभियान में लगी हुई है। इसी तरह श्री आनंदपुर साहिब से केंद्रीय रक्षा मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। कुराली के दशहरा मैदान में आयोजित विशाल रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान राजनाथ सिंह ने जहां मोदी सरकार की तारीफ की तो वहीं विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा।

रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश की तरह पंजाब में भी मोदी आंदोलन चल रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व के कारण पंजाब और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि चिंता मत करो, पीओके भी जल्द वापस लाया जाएगा। भारत को विश्व शक्ति के रूप में उभरने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में देश का रक्षा निर्यात लगभग 600-800 करोड़ रुपये था, आज यह 31,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...