Saturday, May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026

घटना से सहम गया सारा गांव, एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया सल्फास

Date:

 

एक तरफ लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी नेता जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ तलवंडी भाई से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। जहां गांव किनारे एक पुराने कुएं के पास एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। हालांकि,  आत्महत्या के प्रयास के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसकी आगे जांच की जा रही है। लेकिन इस घटना ने गांव के सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को परिवार के ही चार लोगों ने अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि युवक अमन गुलाटी और उसकी पत्नी पिंकी गुलाटी ने अपने दो बच्चों के साथ पुराने कुएं के पास सल्फास खा लिया। घटना का पता चलते ही घायलों को पहले तलवंडी भाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मोगा अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच पहली बेटी और पिंकी गुलाटी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके सिवा अस्पताल में अमन गुलाटी और उनकी बड़ी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related