Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

लुधियाना में सिरफिरे ने छात्रा को तेजधार हथियारों से काटा, खुद पर भी किए तेजधार हथियार से वार

Date:

पंजाब के लुधियाना में एकतरफा प्यार में युवक ने ट्वयूशन से लौट रही छात्रा पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में छात्रा बुरी तरह जखमी हो गई। यही नहीं बाद में युवक ने खुद भी घायल कर लिया। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार चीमा कॉलोनी में रहने वाली छात्रा शिवानी मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ कर घर आ रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसे रोका और जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर छात्रा पर युवक ने तेजधार हथियार से वार किया।घायल छात्रा की मां प्रमीला ने बताया कि एक युवक कई दिनों से उसकी बेटी को तंग व परेशान कर रहा था। वह अक्सर उसे रास्ते मे रोककर फ़्रेंडशिप के लिए कहता रहता था। शिवानी उससे परेशान थी। शिवानी ने युवक से फ्रेंडशिप करने से मना कर दिया तो उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related