Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

लंदन से सिंगापुर जा रही फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस, एक यात्री की मौत, 30 घायल

Date:

न्यूज डेस्क, 21 मई – सिंगापुर एयरलाइन की फ्लाइट में आज एक हादसा हुआ, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई और 30 के करीब यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के अऩ्दर यह घटना एयर टर्बुलेंस की वजह से हुई है। फ्लाइट लंदन से सिंगापुर जा रही थी। सिंगापुर एयरलाइन्स की बोइंग 777-300ER फ्लाइट ने लंदन से भारतीय समय के मुताबिक देर रात 2:45 बजे उड़ान भरी थी।

टेकऑफ के डेढ़ घंटे बाद 30 हजार फीट पर एयर टर्बुलेंस आया। फ्लाइट जोर से हिलने लगी। इसके बाद फ्लाइट करीब 10 घंटे तक उड़ान भरती रही। एक पैसेंजर की मौत के बाद उसे सिंगापुर से पहले बैंकॉक में उतारा गया। ब्रिटिश मीडिया द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:15 बजे बैंकॉक डायवर्ट किया गया। यहां के सुवर्नभूमि एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट दोपहर 3:40 बजे सिंगापुर लैंड होने वाली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related