Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

अरविंद केजरीवाल ने श्री दुर्गेयाना मंदिर में लिया आशीर्वाद, अब नजर आएगी दहाड़

Date:

अमृतसर, 16 मई – सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के पश्चात दिल्ली के सी.एम. और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल श्री दुर्गेयाना मंदिर में नतमस्तक हुए हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा राज्य सभा सांसद संदीप पाठक भी मौजूद रहे। श्री दुर्गेयाना मंदिर पहुंचने पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का स्वागत पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला और शहर की अन्य प्रमुख हस्तिय़ों की तरफ से किया गया।

मंदिर परिसर में पहुंचने के पश्चात अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने मां का आशीर्वाद लिया और पुजारी जी से विशेष प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद दोनों नेता मंदिर परिसर के बाहर मौजूद गणमान्य लोगों के साथ बातचीत भी करते हुए हुए नजर आए।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आने के पश्चात पंजाब का यह पहला दौरा है और थोड़ी देर बाद ही वो श्री अमृतसर साहिब में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...