Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Date:

अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी में मंगलवार शाम पांच बजे आयोजित विजय संकल्प यात्रा से होगा लोकसभा चुनाव अभियान का श्री गणेश : पूर्व मंत्री अनिल विज

लोकसभा चुनाव में बहन बंतों कटारिया को भारी मतों से जिताने के लिए चुनाव की आखिरी तारीख तक हमें पूरी ताकत लगानी है : अनिल विज

पूर्व मंत्री अनिल विज ने लोक सभा चुनाव प्रचार के लिए अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ भरी हुंकार

चंडीगढ़, 15 अप्रैल – हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी विधायक श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज है जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है। लोकसभा चुनाव में अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बहन बंतों कटारिया को भारी मतों से जिताने हमें चुनाव की आखिरी तारीख तक पूरी ताकत लगानी है।

श्री विज आज देर शाम अम्बाला छावनी के अग्रवाल धर्मशाला में लोकसभा चुनाव के लिए अम्बाला छावनी में प्रचार अभियान की शुरूआत से पहले कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने “अबकी बार 400 पार” नारे लगाते हुए कहा कि अम्बाला छावनी के चुनाव प्रचार का श्रीगणेश मंगलवार शाम पांच बजे फारूखा खालसा स्कूल से आयोजित “विजय संकल्प यात्रा” से किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जोर-शोर से इस यात्रा में शामिल हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके जीवन का सिद्धांत रहा है कि वह जो काम करते हैं वह शत-प्रतिशत ताकत के साथ करते हैं। जितनी उनमें ताकत है वह पूरी ताकत लगाते हैं और वह यही अपेक्षा कार्यकर्ताओं से भी करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की आखिरी तारीख तक हम सभी को पूरी ताकत लगाकर चुनाव प्रचार में जुटना है ताकि हम यहां से भारी मतों से बहन बंतों कटारिया जी को जीता सकें।

पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमनें पूर्व में चुनाव के लिए 31 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति बनाई थी और इस समिति की बैठक भी हो चुकी है। अम्बाला छावनी लोकसभा क्षेत्र का मंगलवार चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो रहा है। शाम पांच बजे फारूखा खालसा स्कूल से विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी जिसके बाद नियमित लगातार चुनावी अभियान कार्यक्रम होंगे।

इस अवसर पर 31 सदस्यीय चुनाव समिति के अध्यक्ष ललित चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सोम चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता डिम्पल, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष किरणपाल चौहान के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।http://news24help.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related