Thursday, November 26, 2026
Thursday, November 26, 2026

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

Date:

चंडीगढ़, 25 नवंबर: पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज विभिन्न आंगनवाड़ी यूनियनों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज सेवा संबंधी एवं कल्याण से जुड़ी मांगों का पारदर्शी, समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

पंजाब भवन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के अधिकारों एवं हितों की पूरी तरह रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में महिला एवं बाल विकास सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  आंगनवाड़ी कार्यबल जमीनी स्तर पर प्रभावशाली सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वस्थ, समावेशी और रंगला पंजाब के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कैबिनेट मंत्री ने यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए उनकी मांगों, सुझावों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मामलों का तत्काल समाधान किया जाएगा, जबकि नीतिगत निर्णयों से संबंधित मामलों को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष उठाकर जल्द हल करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की रीढ़ हैं। वे माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनकी सेवाओं का पूरा सम्मान करती है और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक, सहयोगपूर्ण तथा प्रगतिशील कार्य वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जायज मांगों और मामलों की समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए, यूनियनों के साथ निरंतर तालमेल बनाए रखा जाए तथा उनके प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। यह पारदर्शी प्रशासन, निरंतर संवाद और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस विचार-विमर्श से मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के जनहितैषी, जवाबदेह और प्रगतिशील शासन के माध्यम से रंगला पंजाब के सपने को साकार करने के सरकार के संकल्प को और मजबूती मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 25 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के...

Nvidia CEO जेन्सन हुआंग ने पत्नी को दिया धोखा, ट्रम्प का दावा- लोरी ने उन्हें कर दिया माफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए...