Tuesday, November 3, 2026
Tuesday, November 3, 2026

दिल्ली प्रदूषण पर BJP ने पंजाब सरकार को घेरा, पराली जलाने के आरोपों पर कृषि मंत्री खुड्डियां बोले- पंजाब को बेवजह बदनाम किया जा रहा

Date:

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच भाजपा सरकार ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर पराली जलाने की तस्वीरें और एफआईआर से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए पंजाब सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।

सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पंजाब में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद खेतों में पराली जलाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की AAP सरकार में हर मामले में गठजोड़ काम कर रहा है। पराली जलाने की घटनाओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की जा रही एफआईआर को भी उन्होंने इसी का उदाहरण बताया।

सिरसा ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति से ऊपर जनस्वास्थ्य को रखा जाना चाहिए। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी निभाने और दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

कृषि मंत्री खुड्डियां ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भाजपा नेता के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। अधिकारी लगातार खेतों में जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को बेवजह बदनाम किया जा रहा है।

खुड्डियां के मुताबिक, राज्य में पराली प्रबंधन को लेकर 4 हजार से अधिक जागरूकता कैंप लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा स्कूलों में भी बच्चों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदूषण पंजाब में फैलता है तो सबसे पहले यहां के लोग ही प्रभावित होंगे। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को भी अपने बच्चों और परिवार की उतनी ही चिंता है।

किसानों को दी गईं 1.62 लाख मशीनें

कृषि मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 1 लाख 62 हजार मशीनें उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा करीब 40 प्रतिशत पराली का उपयोग उद्योगों और पशुओं के चारे के लिए किया जा रहा है।

जब खुड्डियां से सवाल किया गया कि दिल्ली में अब आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है, फिर भी भाजपा सरकार पंजाब पर आरोप क्यों लगा रही है, तो उन्होंने कहा कि भले ही दिल्ली में AAP की सरकार नहीं है, लेकिन वहां रहने वाले लोग अपने ही हैं। इसलिए दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करना भी जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related