Wednesday, November 4, 2026
Wednesday, November 4, 2026

पंजाब में 801 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM भगवंत मान मोहाली में सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Date:

पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत आज (3 नवंबर) 801 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा दिया जाएगा। इस संबंध में मोहाली के विकास भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। सरकार की ओर से कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, इन 801 युवाओं की नियुक्तियां राज्य के 10 अलग-अलग सरकारी विभागों में की गई हैं। इस पहल के जरिए पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है।

अब तक 71,777 युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी

पंजाब सरकार का कहना है कि सत्ता में आने के बाद से ही युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। सरकार ने इसे अपनी प्रमुख गारंटियों में से एक बताया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक पंजाब के 71,777 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। आज 801 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 72,578 हो जाएगा।

सरकार का दावा है कि अब तक की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रही है और किसी भी भर्ती को लेकर सवाल नहीं उठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related