समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम ने हासिल किया डिजिटल मुकाम
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: HUNAR Punjab पोर्टल का सफल शुभारंभ नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) पंजाब के डिवीजन-6 की टीम के निरंतर प्रयासों, तकनीकी विशेषज्ञता और सामूहिक मेहनत का परिणाम है। टीम ने दिन-रात काम करते हुए कम समय में इस राज्यव्यापी डिजिटल प्लेटफॉर्म को शुरू करने में अहम भूमिका निभाई।
इस महत्वपूर्ण कार्य में श्री अनिल डोगरा, श्री संजीव, श्री काशिफ, श्री गुरतरण, श्री हरमीत, श्री तुषार और श्री हरबंस ने प्रमुख योगदान दिया। टीम के सामूहिक प्रयासों से HUNAR Punjab पोर्टल को कम समय में लाइव किया गया, जिससे पूरे पंजाब में डिजिटल माध्यम से जुड़ाव का एक नया रास्ता तैयार हुआ है।
पोर्टल के माध्यम से अब तक राज्यभर के 1,750 से अधिक शैक्षणिक संस्थान जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारियों (TPOs), फैकल्टी सदस्यों और हजारों विद्यार्थियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया है।
HUNAR Punjab का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों, विद्यार्थियों और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। यह प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों तक पहुंच बनाने में सहायता देने के लिए तैयार किया गया है।
इस पोर्टल का शुभारंभ राज्य में डिजिटल पहल की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की तकनीकी दक्षता, समर्पण और टीमवर्क को भी रेखांकित करती है। टीम के प्रयासों से तैयार यह डिजिटल समाधान पूरे पंजाब में व्यापक स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों और विद्यार्थियों को जोड़ने की क्षमता रखता है।


