Wednesday, September 9, 2026
Wednesday, September 9, 2026

पंजाब विधान सभा स्पीकर ने एस.ए.एस. नगर में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

Date:

विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया; नई ‘इनसानियत’ इमारत का मॉडल किया जारी

चंडीगढ़, 8 सितंबर:  पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज गुरु नानक देव बी.एड. कॉलेज, मजातरी, जिला एस.ए.एस. नगर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह कार्यक्रम समाज सेवी संस्था ‘इनसानियत’ द्वारा स्थानीय स्कूलों के अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए करवाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान स्पीकर ने संस्था की नई बनने वाली इमारत के मॉडल का भी उद्घाटन किया। इस दौरान पंजाब एस.सी. आयोग के पूर्व चेयरमैन, जसवीर सिंह गढ़ी भी मौजूद रहे।

होनहार विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए स. कुलतार सिंह संधवां ने उनकी अकादमिक उपलब्धियों की बहुत प्रशंसा की और उन्हें समर्पण और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में सिविल सेवा परीक्षाओं, पेशेवर कोर्सों आदि बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और अपने करियर में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए दृढ़ता से प्रयास करने को कहा। उन्होंने होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

सभा को संबोधित करते हुए स्पीकर ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना और उच्च शिक्षा के लिए निर्बाध अवसर पैदा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा युवाओं को अपने लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए शक्ति प्रदान करती है और साथ ही उन्हें राज्य और देश की प्रगति में बहुमूल्य योगदान देने के योग्य बनाती है। उन्होंने शिक्षकों और माता-पिता को बच्चों की सफलता में उनकी बड़ी भूमिका के लिए बधाई दी।

इस समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों और ‘इनसानियत’ संस्था के प्रमुख सदस्यों सहित प्रेसिडेंट कैप्टन नाहर सिंह चुन्नी, भुपिंदर सिंह, मास्टर कुलदीप सिंह, दिलबहार राणा, परमजीत सिंह पोपना, चेयरमैन स. तारा सिंह और बलविंदर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब पुलिस द्वारा 10वीं उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति बैठक की मेजबानी

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा उभरते सुरक्षा खतरों से...