Saturday, September 5, 2026
Saturday, September 5, 2026

जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवाल

Date:

  •  आज हमारे देश में कई समस्याएं हैं, भगवान से प्रार्थना है, वे देशवासियों की परेशानियों को दूर करें – केजरीवाल
  • – भगवान श्री कृष्ण सदैव सभी को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें – केजरीवाल
  • – “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाबी बाग में आयोजित भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल

नई दिल्ली, 04 सितंबर 2026- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पंजाबी बाग में आयोजित भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की और दिल्ली व देश भर में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी प्रार्थना है कि भगवान श्री कृष्ण सभी भक्तों की झोली खुशियों से भर दें। गीता में लिखा है कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं। आज हमारे देश में कई समस्याएं हैं। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों की परेशानियों को दूर करें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि जन्माष्टमी कमेटी का यह 50वां कार्यक्रम है और पिछले 50 साल से वे लगातार यहां जन्माष्टमी मनाते आ रहे हैं। मैं इस मौके पर कमेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ बड़ी खुशी से जन्माष्टमी मनाने आए हैं और झांकियां देख रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे उपस्थित सभी लोगों को खूब खुशियां और आशीर्वाद दें, सबकी मनोकामना पूरी करें, सबके घर में सुख-शांति दें और सबको स्वस्थ रखें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गीता में श्लोक है- यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। जब-जब पाप बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो भगवान को पृथ्वी पर खुद जन्म लेना पड़ता है। कहने का भाव यह है कि भगवान अपनी माया से उस पाप का अंत करते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज चारों तरफ कई सारी समस्याएं हैं। मैं इस मौके पर भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी दया दृष्टि करें और जनता की समस्याओं को दूर करें। भगवान जनता को खुशियां दें, उन्हें सुखी रखें, उनकी बीमारियां दूर करें और हमारा देश खूब तरक्की करे।

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जय कन्हैया लाल की। आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण सदैव आपको धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें और आपके घर में सुख-शांति का वास हो, मेरी यही प्रार्थना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षक दिवस पर CM भगवंत मान ने 50 शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब सरकार की ओर...

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया

चंडीगढ़, 4 सितंबर: सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं...

51,979 नागरिकों की गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी से जुड़ी 25,339 गिरफ्तारियाँ

सेफ पंजाब हेल्पलाइन (97791-00200) के माध्यम से प्राप्त हुईं...