PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

0
4

मोहाली, 13 मई – पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab School Education Board ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 2,65,417 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 2,42,755 छात्र सफल रहे। इस बार कुल पास प्रतिशत 91.46 फीसदी दर्ज किया गया है।

इस बार के रिजल्ट में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की हैं। मानसा स्थित गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 500 अंक लेकर पूरे पंजाब में पहला स्थान हासिल किया।

वहीं, लुधियाना के BCM सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुहानी चौहान ने ह्यूमैनिटीज ग्रुप में 500 में से 500 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिवांशी रहीं, जिन्होंने भी पूरे 500 अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि तीनों टॉपर छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय हैं।

ह्यूमैनिटीज ग्रुप में शानदार प्रदर्शन

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में लुधियाना की सुहानी चौहान ने स्टेट टॉप किया। वहीं दिवांशी दूसरे स्थान पर रहीं। पटियाला के प्ले वे स्कूल की आफरीन अजीम ने 499 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साइंस ग्रुप के टॉपर

साइंस स्ट्रीम में मानसा की सुपनीत कौर ने पूरे 500 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। कपूरथला के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरन्नम कौर 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल की सिमरन तिवाड़ी 497 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here