Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

Jammu Accident : उधमपुर में पलटी सवारियों से भरी बस, मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 12, कई घायल

Date:

 

उधमपुर: जम्मू के उधमपुर में एक भयानक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार उधमपुर के रामनगर में यात्रियों से भरी बस पलट गई। खगोते इलाके के पास घटे हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रामनगर-उधमपुर हाईवे पर बस अचानक बेकाबू होकर गिर गई। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, बचाव दल और एंबुलेंस पहुंच गई है। मौके पर लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मौत के आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related