Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

लुधियाना-जालंधर में 2 पेट्रोल पंप बंद:तेल खत्म होने के बाद रस्सियां लगाईं

Date:

 

पंजाब/चंडीगढ़–अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर हलचल मची हुई है। लोगों की घबराहट की वजह से जालंधर में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है। जालंधर में BMC चौक के पास पेट्रोल पंप में तेल खत्म होने के बाद उसे बंद कर दिया गया है। सेल्समेन सुदर्शन सिंह ने बताया कि अब पेट्रोल लगभग आधे घंटे पहले खत्म हो गया है। स्टॉक थोड़ा लेट होने की वजह से पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया

 

लुधियाना में भी लोग गाड़ियों में तेल भरवा रहे हैं। इस वजह से भारत नगर चौक के पास पेट्रोल पंप में पेट्रोल खत्म हो गया है। जिसके बाद पंप को बंद कर दिया गया है। लुधियाना में अब सिर्फ सिर्फ गाड़ियों में तेल मिलेगा। कैनी वगैरह में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया गया है।

 

अमृतसर में भी लोग शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल से गाड़ी की टंकी फुल करवाने पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ में ड्रम में डीजल बेचना बंद कर दिया गया है। पठानकोट में हालात फिलहाल नॉर्मल हैं। मोहाली में भी पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

 

इसी बीच पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, अमृतसर के अध्यक्ष जोगिंदर पाल सिंह ढिंगरा ने कहा कि अमृतसर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं। इसकी कोई जरूरत नहीं है। जितना यूज हो, उतना ही तेल लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related