चंडीगढ़—हरियाणा सरकार ने देर रात 21 IAS और 42 HCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई जिलों और विभागों में जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधियारियों के ये ट्रांसफर तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित कुमार अग्रवाल (IAS) को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड (केडीबी) का सदस्य सचिव बनाया गया, साथ ही अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। 2 दिन पहले ही उन्हें फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
हिसार की कमिश्नर बनीं गीता भारती
आईएएस गीता भारती को हिसार डिवीजन की कमिश्नर नियुक्त किया गया है। रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम डिवीजन का कमिश्नर बनाया गया, साथ ही वे शहरी संपदा विभाग के सचिव का दायित्व बरकरार रहेगा।
नरहरि सिंह बांगड़ कॉन्फेड एमडी बने
IAS सत्येंद्र दूहन स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर का डायरेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास एडिशनल सेक्रेटरी का पद भी रहेगा। नरहरि सिंह बांगड़ को कॉन्फेड का एमडी लगाया गया है। आईएएस सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा डायरेक्टर और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का CEO बनाया गया है। वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I और होम-II) की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।


