Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पंजाब में नशा तस्करी के मॉड्यूल के पर्दाफाश, करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

Date:

 

 

अमृतसर  : पंजाब पुलिस ने बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त कर नशा तस्करी के मॉड्यूल के पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के 2 सदस्यों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार।

यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के खट्टराये खुर्द निवासी मनिंदर सिंह और अमृतसर के फिरवाड़िया निवासी गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थ के अलावा आरोपियों की हैचबैक हुंडई आई-20 कार (नंबर पीबी10 जीएच 0140) भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वे खेप लाने-ले जाने के लिए करते थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों और सीमा पार से सप्लाई करने वाले एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे। उन्होंने ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सी.आई. अमृतसर की पुलिस टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि एक विदेशी व्यक्ति पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में है और वह अपने पंजाब आधारित सहयोगियों मनिंदर सिंह और गुरजंट सिंह की मदद से राज्य में नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related