Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

Big Breaking: DM रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार

Date:

 

 

पंजाब– पंजाब के चर्चित गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में FIR दर्ज की गई थी।

बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर भुल्लर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समेत विपक्षी दलों ने एकजुट होकर भुल्लर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लगातार बढ़ते दबाव के बीच लालजीत सिंह भुल्लर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके, उनके पिता और पीए के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related