Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: विमान की ट्रक से भयंकर टक्कर, कई लोगों के घायल होने की आशंका

Date:

 

इंटरनेशनल : न्यूयॉर्क के LaGuardia एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। कनाडा के मॉन्ट्रियल से आ रही एयर कनाडा एक्सप्रेस की CRJ-900 फ्लाइट की रनवे पर एक फायर इंजन से टक्कर हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, यह हादसा एयरपोर्ट के रनवे 4 पर हुआ, जब विमान लैंड कर रहा था। टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू और इवैक्युएशन ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में विमान के अगले हिस्से (नोज) को क्षतिग्रस्त दिखाया गया है। फुटेज में यह भी नजर आया कि विमान का आगे का हिस्सा ऊपर की ओर झुका हुआ था, जबकि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा था। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस बीच, अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने LaGuardia एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए ग्राउंड स्टॉप जारी कर दिया है। FAA के नोटिस के अनुसार, यह कदम आपात स्थिति के कारण उठाया गया है और इसे बढ़ाया भी जा सकता है। एक अन्य नोटिस में एयरपोर्ट को 1800 GMT तक बंद रखने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल, अधिकारियों ने घायलों की संख्या या नुकसान के स्तर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। घटना की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related