Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

जालंधर की छात्रा की खरड़ में मिली लाश, परिवार के उड़े होश! दोस्त से मिलने गई थी लड़की

Date:

 

 

जालंधर : जालंधर की रहने वाली एक छात्रा ने खरड़ में संदिग्ध हालात में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अनामिका के रूप में हुई है, जो हरदयाल नगर, जालंधर की रहने वाली थी। अनामिका खरड़ की एक यूनिवर्सिटी में बीएससी की छात्रा थी और पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम काम भी करती थी।

 

जानकारी के अनुसार, अनामिका की दोस्ती युवराज नामक युवक से थी, जो जालंधर के संतोकपुरा का रहने वाला था और उसी के साथ पढ़ता था। खरड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। हालांकि, परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी ने अपने दोस्त युवराज के कारण यह गंभीर कदम उठाया है और मामले की गहराई से जांच की मांग की है।

मृतका के भाई के अनुसार, उसकी बहन और युवराज एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच करीबी संबंध था। परिवार का कहना है कि अनामिका अपने दोस्त युवराज से मिलने खरड़ गई थी और रात करीब 11:30 बजे घर लौटी थी। अगले दिन उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...