Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पठानकोट में कैबिनेट मंत्री का गैस एजेंसी पर छापा

Date:

 

पठानकोट–पाठानकोट में रसोई गैस की किल्लत के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह से ही लोगों की लाइनें गैस एजेंसियों के बाहर लग जाती हैं। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क वीरवार सुबह खुद कस्बा तंगोशाह की गैस एजेंसी पर पहुंच गए।

 

इस दौरान लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए मंत्री कटारूचक्क ने पहले गैस एजेंसी के कर्मचारियों को फटकार लगाई और फिर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) को फोन कर संबंधित एजेंसी मालिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

वहीं, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राज ऋषि मेहरा ने कैबिनेट मंत्री को आश्वस्त किया कि लोगों को परेशान करने वाले गैस एजेंसी मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related