इंटरनेशनल – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़े हवाई हमले की खबर सामने आई है। पाकिस्तान द्वारा किए गए इस कथित एयरस्ट्राइक में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दी है।
क्या हुआ था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने काबुल के 9वें पुलिस जिले में स्थित एक नशा मुक्ति (ड्रग रिहैबिलिटेशन) अस्पताल को निशाना बनाया। इस हमले में वहां इलाज करा रहे कई मरीजों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।
पाकिस्तान का अस्पताल पर हमले से इनकार
पाकिस्तान ने इस बात से इनकार किया है कि किसी अस्पताल को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में सोमवार को किए गए हमलों में किसी भी नागरिक ठिकाने को नुकसान नहीं पहुचा है। पाकिस्तान ने कहा कि उसके निशाने पर सिर्फ आतंकी गुट हैं।


