लुधियाना–लुधियाना भारतीय किसान मजदूर यूनियन (पंजाब) ने आज अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान मजदूर मोर्चा (चैप्टर पंजाब) के की ओर से आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विरोध किया जा रहा है।
इसी कड़ी में लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर यूनियन के कार्यकर्ताओं की ओर से अमित शाह का पुतला भी फूंकना है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं बल्कि हर आम नागरिक की कॉमन लड़ाई है। आज दिन भर प्रदर्शन के चलते किसानों का लक्ष्य टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री करवाना है।
सड़कों पर क्यों उतरे किसान?
यूनियन के नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शन के पीछे तीन प्रमुख स्थानीय और प्रशासनिक विफलताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हल्का साहनेवाल के ससराली गांव में बना डैम सफेद हाथी साबित हो रहा है। किसानों का कहना है कि इसका उद्घाटन खुद मंत्री और DC ने बड़े तामझाम के साथ किया था। लेकिन हकीकत यह है कि अभी तक इसका टेंडर ही नहीं हुआ है।


