Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपये देने पर लग गई शर्तें! इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

Date:

 

पंजाब  : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने देने की तैयारी की जा रही है। इसे सीधे तौर पर चुनावी साल में वोट बैंक को मजबूत करने की सियासी चाल के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इसके कुछ अलग पहलू भी सामने आए हैं। सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले यह वादा किया था पर अब जब चुनाव पास हैं, तो इसे तभी लागू करने की योजना बनाई जा रही है।

 

इसे विकास के बजाय चुनावी स्टंट के तौर पर देखा जा रहा है। यहां हैरानी की बात यह भी है कि आम आदमी पार्टी ने पहले कहा था कि यह रकम राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने दी जाएगी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब इनकम टैक्स देने वाली महिलाओं को इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा। इसी तरह अपना खुद का बिजनेस करने वाली महिलाओं को भी यह रकम नहीं मिलेगी।

 

सूत्रों के मुताबिक परिवार की सालाना इनकम, राशन कार्ड कैटेगरी और दूसरे सामाजिक-आर्थिक मापदंड़ों को आधार बनाया जा सकता है। इसी तरह, पेंशन पाने वाली, महिला सरकारी कर्मचारियों को इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा। इन हालात से महिलाओं के एक बड़े वर्ग में निराशा और भेदभाव की भावना पैदा हो सकती है। चुनावी साल होने के कारण इस ऐलान को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है।

 

यह भी पता चला है कि वित्त विभाग के अधिकारी 40 लाख से ज्यादा संभावित लाभार्थियों पर होने वाले भारी सालाना खर्च का अंदाजा लगा रहे हैं। इतनी बड़ी रकम को मैनेज करना पंजाब के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, जो पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है, जिसके लिए ‘फाइनेंशियल रीस्ट्रक्चरिंग’ की बात हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...