बठिंडा–इजराइल और अमेरिका के ईरान खिलाफ छेड़े युद्ध से खाड़ी देशों में हालात बिगड़े हैं। इससे बड़ी संख्या में भारतीय भी दुबई, कतर, दोहा, UAE, आदि जगहों पर फंस गए हैं। इसी बीच एक्टर-सिंगर एमी विर्क ने अपडेट दिया है कि UAE में उनकी पत्नी और बेटी फंसे हुए हैं।
विर्क ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उनकी बेटी बोल रही है- पापा, जब भी कुछ अनहोनी होगी तो मैं बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। आप टेंशन मत लो।
एक्टर का कहना है कि मिडिल ईस्ट से आ रही हर खबर पर उनकी नजर है। उन्होंने फंसे हुए अन्य लोगों और परिवारों की भी सलामती के लिए प्रार्थना की है।
इसके अलावा मानसा का एक कपल भी दुबई में फंसा हुआ है। वह हनीमून मनाने गया था। पंजाबियों के विदेश में फंसने के मामले बढ़ते देख पंजाब सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन पर फोन कर लोग मदद मांग सकते हैं।


