फाजिल्का–भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आज फाजिल्का जिले में अपने पैतृक गांव जैमलवाला पहुंचे । जहां गांव के खेल स्टेडियम में शुभमन गिल ने पहुंच गांव के लोगों, बच्चों और युवाओं से मुलाकात की । शुभमन गिल ने बच्चों को क्रिकेट के गुण बताए और उनके साथ क्रिकेट भी खेला । मौके का वीडियो बनाया गया । जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और प्रसिद्ध स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल फाजिल्का जिले के जलालाबाद में अपने पैतृक गांव जैमलवाला पहुंचे । जहां उनके क्रिकेट खेलने का वीडियो सामने आया है । इस दौरान शुभमन गांव वासियों के साथ मुलाकात करते हुए नजर आए।


