Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

US-Israel Iran Strike : 51 छात्रों की मौत… ईरान पर इजराइल-US की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक

Date:

 

 

नेशनल  : मध्य पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान के दक्षिणी शहर मिनाब में हुए इजराइली-अमेरिकी हवाई हमलों में एक गर्ल्स स्कूल की 51 छात्राओं की मौत की पुष्टि हुई है। यह इस ऑपरेशन के दौरान ईरान में सामने आई पहली आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई सामूहिक मौतें बताई जा रही हैं। मिनाब में ईरान की पैरामिलिट्री फोर्स Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) का एक अहम बेस स्थित है। शुरुआती रिपोर्ट तेहरान से आईं, जिसके बाद देश के अन्य हिस्सों में भी हमलों की जानकारी सामने आई।

 

तेहरान छोड़ने की सलाह

हमलों के बाद ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने राजधानी तेहरान के नागरिकों से अस्थायी रूप से शहर छोड़ने की अपील की है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि मौजूदा हालात को देखते हुए लोग शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थानों की ओर जा सकते हैं। राजधानी के कई इलाकों से धुएं के गुबार उठते देखे गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुरुआती हमलों में से कुछ क्षेत्र ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के दफ्तर के आसपास भी प्रभावित हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related