Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

मानसा में बेटे ने पिता की हत्या की:तेजधार हथियार से भाई को घायल किया, आरोपी मौके से फरार

Date:

 

बठिंडा—मानसा के बरेटा के पास धरमपुरा गांव में एक बेटे ने अपने पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और अपने भाई को भी घायल कर दिया। इस मामले में बरेटा थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और बेटे सुखपाल सिंह के साथ गांव में रहते थे। उनका दूसरा बेटा, 45 वर्षीय राय सिंह, अलग रहता था।

आरोपी ने रात को किया हमला

जानकारी के अनुसार, राय सिंह रात को दीवार फांदकर घर में घुसा और अपने पिता पर हमला कर दिया। इस झड़प के दौरान उसने अपने भाई सुखपाल सिंह को भी घायल कर दिया। बरेटा थाना हेड मेला सिंह ने बताया कि मृतक गुरजंट सिंह का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। घायल सुखपाल सिंह का इलाज जारी है। पंजाब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...