लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। जेल प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी ने जेल के भीतर चल रहे एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि कैदियों तक नशा और मोबाइल पहुंचाने का काम कोई और नहीं बल्कि जेल में तैनात एक पेस्को (PESCO) कर्मचारी ही कर रहा था।
सहायक सुपरडेंट विजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने न केवल कैदियों बल्कि जेल कर्मचारी के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 22 फरवरी 2026 को जेल प्रशासन द्वारा बैरकों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान जेल के दो बंदियों के पास से संदिग्ध सामान बरामद हुआ। जिसमे हवालाती सतविंदर सिंह और कैदी रिकी से 30 ग्राम नशीला पाउडर,1400 ग्राम तंबाकू और 02 कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए गए।


