चंडीगढ़–पंजाब कैबिनेट की आज (23 फरवरी) मीटिंग हुई। इसके बाद CM भगवंत मान ब्रीफिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मेरी रसोई स्कीम लॉन्च करने की घोषणा की।
इस योजना का लाभ प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा। इसके तहत सरकार एक फूड किट तैयार करेगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी।
इस किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा।
इस दौरान CM मान ने बजट सेशन का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि 6 मार्च से बजट सेशन शुरू होगा, जो 16 मार्च तक चलेगा।


