Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

बड़ी खबर! देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

Date:

 

 

नेशनल : उत्तराखंड में न्यायिक परिसरों को निशाना बनाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से बुधवार को देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। जिला जज के कार्यालय को मिले एक धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया।

 

सुरक्षा का कड़ा पहरा और सर्च ऑपरेशन

 

धमकी की सूचना मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के चलते से सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वादकारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और पूरे कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग लगा दी गई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related