Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

कांगड़ा में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन, उड़ान को अब लगेंगे ‘साहसिक’ पंख’

Date:

 

 

हिमाचल —देवभूमि हिमाचल का कांगड़ा जिला जल्द ही दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप, नड्डी की खूबसूरत पहाड़ियों में एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन बिछाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

 

परियोजना की खास बातें

 

यह केवल एक राइड नहीं, बल्कि धौलाधार की चोटियों को छूने जैसा एक जादुई अनुभव होगा। यह जिपलाइन 4.3 किलोमीटर के फासले को तय करेगी, जो इसे पूरे एशिया में सबसे अनूठा बनाती है।

 

इस रोमांचक सफर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए चार मुख्य स्टेशन बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत गल्लू से होगी, जिसके बाद यह बल गांव और नड्डी से होते हुए मैगी प्वाइंट खड्ड पर जाकर संपन्न होगी। लगभग 7.41 करोड़ रुपये के बजट वाली इस महत्वाकांक्षी योजना को अगले 3 साल (36 महीने) के भीतर हकीकत में बदलने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...