Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले

Date:

 

भिवाड़ी—राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 2 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।

इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं।घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

शव बुरी तरह जल गए थे। कई शवों के कंकाल भर बचे थे। बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्‌ठा किया।फैक्ट्री मालिक राजेंद्र है। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी फैक्ट्री मालिक लापता है।

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलेक्टर अर्तिका शुक्ला पहुंचीं। उन्होंने बताया- देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...