Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

मोहाली में गाड़ी में पुलिस की बत्ती लगाकर लूट

Date:

पंजाब के मोहाली में तीन लुटेरों ने 18 टायरों वाला सरिए से भरा ट्राला फिल्मी अंदाज में लूट लिया। आरोपी एक कार में आए, जिस पर पुलिस की बत्ती लगी हुई थी। उन्होंने ट्राले को रुकवाकर दस्तावेज जांचे और उसे ओवरलोड बताकर थाने ले जाने के बहाने लूटकर फरार हो गए।

आरोपी जाते समय उनके मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। ताकि वह किसी से संपर्क न कर पाएं। ड्राइवर कंडक्टर ने किसी तरह आधी रात वहां पर एक ट्रायल वाले मैकेनिक से फोन लेकर अपने मालिक को सूचित किया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अशोक यादव निवासी मंडी गोबिंदगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह PB32P4757 टाटा 4018 रंग सफेद 18 टायर वाले ट्राले में बतौर ड्राइवर काम करता है। यह ट्राला उसके मामा सुंदर यादव निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के नाम रजिस्टर्ड है। मैं अक्सर ट्राला लेकर मोहाली खरड़ आता-जाता रहता हूं।

2.टायर गर्म होने पर लांडरां के पास ट्राला रोका

11 फरवरी को रात 10:00 बजे मैं और कनेक्टर अनिल कुमार ट्राले में मौजूद थे। ट्राले पर मंडी गोबिंदगढ़ के सुरिंद्रा इंडस्ट्रियल कारपोरेशन का 35 टन के करीब सरिया लोड था। इसे लेकर खरड़ जाना था। हमने रास्ते में खाना खाया था। जब लांडरा चौक के पास पहुंचने वाले थे तो उससे करीब आधा किलोमीटर पीछे मैंने ट्राला सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। क्योंकि सरिया लोड होने से टायर गर्म हो गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related