Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

फाजिल्का में 4 साल की मासूम से रेप:सामान दिलाने के बहाने साथ ले गया,  चाचा पर आरोप

Date:

 

अबोहर–फाजिल्का जिले में अबोहर के थाना नंबर एक क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के मुंहबोले चाचा ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

बता दे कि घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला की करीब 4 साल की बेटी को उसका मुंहबोला चाचा गली से कुछ दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। वह बच्ची को गांव से दूर एक टीले पर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की।

वारदात के बाद आरोपी फरार

वहीं बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने आरोपी को ऐसा करते देखा। इसके बाद दुष्कर्मी युवक बच्ची को रोता-बिलखता छोड़कर मौके से फरार हो गया। गांव के व्यक्ति ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related