Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

जयपुर में रैपिडो ड्राइवर ने की युवती से छेड़छाड़

Date:

 

जयपुर—जयपुर में रैपिडो बाइक ड्राइवर के युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। गलत रुट पर सुनसान जगह ले जाते देख युवती के विरोध करने पर बाइक राइडर ने धमकाया। शोर मचाने पर इकट्ठा होते लोगों को देखकर बाइक लेकर आरोपी राइडर फरार हो गया। पीड़िता ने रैपिडो बाइक ड्राइवर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

दूसरे रूट पर ले जाकर छेड़छाड़

पुलिस ने बताया 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- उसके साथ रैपिडो बाइक ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। बाइक राइडर उसे बैठाकर रवाना हो गया। रास्ते में दूसरे रूट पर ले गया। विरोध करने पर धमकाते हुए गांव के सुनसान इलाके में ले गया।

कंपनी कर्मचारियों को देख शोर मचाया तो भागा आरोपी

रोकने की कोशिश करने पर बार-बार धमकी देता रहा। रास्ते में एक कंपनी के कुछ कर्मचारियों को देखकर शोर मचाया। लोगों के इकट्ठा होकर आते देखकर आरोपी रैपिडो ड्राइवर उसे उतारकर भाग निकला। पीड़ित युवती ने रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related