Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जालंधर पहुंचे पंजाब के सीएम मान:सरकारी निवास पर करेंगे जन

Date:

 

जालंधर3—पंजाब के मुख्यमंत्री जालंधर पहुंचे। राज्य के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ, मुख्यमंत्री आज सीधे आम लोगों से जन संवाद कर रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आज जालंधर स्थित अपने सरकारी आवास पर एक पब्लिक मीटिंग कर रहे। जहां वह आम लोगों की समस्याओं को सुन कर और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करेंगे।

 

मुख्यमंत्री का यह जन-संवाद कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे शुरू होगा और दोपहर 1:00 बजे तक जारी रहेगा। इस दो घंटे के निर्धारित समय में सीएम विभिन्न इलाकों से आए आम लोगों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

प्रशासन अलर्ट पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

मुख्यमंत्री की इस पब्लिक मीटिंग को देखते हुए जालंधर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। सीएम के आने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक पुलिस को भी निर्देशित किया गया है कि वे वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की आवाजाही के बीच संतुलन बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related