Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब में बंद का मिलाजुला असर, कॉन्ट्रैक्ट कर्मी हड़ताल पर

Date:

 

लुधियाना—भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। कई जिलों में इसका मिलाजुला असर देखने मिल रहा है। कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम हड़ताल पर हैं, लेकिन पक्के कर्मी सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं।

बसें चल रही हैं। बाजार खुले हैं और बैंकों में भी काम चल रहा है। हालांकि, बंद से विभागों में कामकाज प्रभावित जरूर हो रहा है, लेकिन बिल्कुल बंद नहीं है।

ट्रेड यूनियनें पंजाब के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कर्मचारी संगठनों ने पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हालांकि, PSPCL ने चेतावनी दी है कि जो कर्मी हड़ताल में शामिल होगा, उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है।

 

वहीं कर्मचारियों, किसानों व ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का समर्थन है। AAP ने अपने कार्यकर्ताओं को बंद में सहयोग करने का निर्देश दिया है। वहीं, कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने भी पूरे देश में बंद का समर्थन करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related