Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

मोहाली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल पर आया मैसेज; 3 स्कूलों में छुट्टी, बच्चों को गेट से ही वापस भेजा

Date:

चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और एहतियातन 3 स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।

इस संबंध में पेरेंट्स को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई। वहीं, सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया गया। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, पैरागॉन और डीएवी स्कूल में छुुट्टी हो गई है। सुबह जैसे ही स्कूल खुले उसके बाद कई स्कूलों को मेल मिले। इसके बाद पुलिस की टीमें अलर्ट मोड़ पर गईं और स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई। जो पेरेंट्स बच्चों को छोड़ने जा रहे थे। उन्हें स्कूल के बाहर से ही वापस भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related