Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब में नशे के खिलाफ गर्वनर के साथ दिखें डेरा ब्यास प्रमुख, कर रहे पैदल यात्रा

Date:

 

 

पंजाब — फिरोजपुर जिले में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा नशों के खिलाफ पैदल यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के दौरान उनके साथ डेरा राधा स्वामी ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी मौजूद हैं। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी इस यात्रा में शामिल रहे। इस पैदल यात्रा में अश्वनी शर्मा के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। जहां यात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, वहीं युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में इस यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब से शुरू की गई है।

 

राज्यपाल द्वारा इस यात्रा में शामिल होने पर डेरा ब्यास मुखी का धन्यवाद किया गया और आम जनता से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। अगर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की बात करें तो उन्हें सार्वजनिक तौर पर इस तरह की यात्राओं में ज्यादा देखा नहीं गया है और इस यात्रा के दौरान भाजपा और अकाली दल के नेता भी एक साथ नजर आ रहे हैं। अब इसका क्या मतलब है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related