Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

मथुरा में परिवार के 5 लोगों ने जान दी:पति-पत्नी, 3 बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर पीया

Date:

 

मथुरा–मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों की लाश कमरे में मिली है। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। बेड पर मां, एक बेटी और एक बेटा मिले, जबकि दूसरी बेटी चारपाई पर थी। वहीं पति फर्श पर पड़ा मिला।

 

पुलिस के सामने फिलहाल दो थ्योरी हैं। पहली- पति, पत्नी और बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर पीया। दूसरी- पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों की जान ली और बाद में करंट लगाकर खुद आत्महत्या कर ली।

 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का पता उस वक्त चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। इस पर पड़ोस में रहने वाले मनीष के भाई मौके पर पहुंचे। मेन गेट फांदकर अंदर घुसे। कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सभी मृत पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस को कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान न करे। इसके अलावा एक कागज पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें भी यहीं बातें लिखी हुई हें। पति के मोबाइल में एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related