Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता

Date:

 

जयपुर1—जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता हो गए। टैक्सी ड्राइवर को खाना खाने की कहकर दोनों मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनके बैग टैक्सी में ही थे।

 

अशोक नगर पुलिस स्टेशन में ड्राइवर ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दोनों तीन दिन पहले ही इंडिया आए थे। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

 

6 फरवरी को दोनों दिल्ली पहुंचे थे

 

SHO (अशोक नगर) मोतीलाल ने बताया- टैक्सी ड्राइवर पिकेंद्र कुमार ने बताया- 6 फरवरी को दोनों जापानी पर्यटक (हिबिक्की शिब्बा और युमा) ट्यूरिट वीजा पर दिल्ली आए थे।

 

अगले दिन वो दोनों को लेकर जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित एक होटल में आया था। वहां से देर शाम दोनों टूरिस्ट अशोक नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की कहकर गए थे। फिर वापस नहीं लौटे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related