Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पनबस-PRTC कर्मचारियों की चेतावनी, 11 फरवरी को पूरे पंजाब में चक्का जाम

Date:

 

 

लुधियाना : बस में सफर करने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। दरअसल, पनबस-PRTC कर्मियों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों से कहा गया है कि,  वह 11 फरवरी को यदि बस में सफर करने जा रहे हैं तो सोच समझ कर घर से बाहर निकलें, नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस दिन बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प रह सकती है।  लुधियाना में बस स्टैंड परिसर के बाहर परिवहन कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार पर वादे पूरे न करने के आरोप लगाए। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि एक बार फिर पंजाब की सरकारी बस सेवाएं ठप होने की ओर बढ़ रही हैं।

 

अपनी अधूरी मांगों को लेकर पनबस और PRTC से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो 11 फरवरी को प्रदेशभर में सड़कों पर उतरकर यातायात बाधित किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपने अधिकारों और मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान सरकार और विभागीय अधिकारियों के साथ कई बैठकें हुईं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related